Monday, 29 October 2012

मंच पर ही भिड़ गए दो दिग्‍गज कांग्रेसी

केंद्र में आलोचनाएं झेल रही कांग्रेस के लिए राज्यों से भी अच्छी खबरें नहीं आ रही हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं के बीच मंच पर ही हुई तीखी नोंकझोंक से पार्टी की बहुत फजीहत हुई है। बिल्हा मंथन शिविर में बीके हरिप्रसाद ने जैसे ही अपना भाषण शुरू किया, वैसे ही छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी (तस्वीर में) के समर्थक नारेबाजी करने लगे। यह सिलसिला काफी देर त चलता रहा। यह बात बीके हरिप्रसाद को नागवार गुजरी। मंच से ही उन्होंने समर्थकों को यह कहते हुए डांटा, 'यहां अजीत जोगी का परिचय कराने की जरुरत नहीं। उन्हें हर कोई जानता है। आप लोग चापलूसी करना बंद करें।' यह सुनकर अजीत जोगी तमतमा उठे और बीके हरिप्रसाद से कहा कि वे उनके समर्थकों के बारे में बात करना बंद करें और भाषण दें। 
 
इसके बाद प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद और अजीत जोगी के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी तक इसे पूरे मामले की जानकारी बीके हरि प्रसाद ने दे दी। आलाकमान ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए घटना को काफी गंभीरता से लिया है और माना जा रहा है कि जल्द ही किसी न किसी पर अनुशासनहीनता की गाज गिरेगी। इस मामले से जनता व कांग्रेस के नेताओं के बीच यह संदेश गया है कि जोगी पर अंकुश लगाने में प्रभारी महासचिव भी विफल रहे हैं। 
 
अब तक जितने भी प्रदेश प्रभारी आए जोगी पर अंकुश लगाने में सफल नहीं हो पाए हैं। पहली बार हरिप्रसाद ने उन पर नकेल कसने का प्रयास किया है। यह घटना उसी का परिणाम माना जा रहा है। कांग्रेस की राजनीति में पुत्र को स्थापित करने व उन्हें पदाधिकारी बनाने के लिए श्री जोगी मुहिम चला रहे थे। हाईकमान ने उनकी मुहिम पर पानी फेर दिया है। पार्टी पर दबाव बनाने के इरादे से बिल्हा मंथन शिविर में जोगी समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान जो कुछ हुआ वह कांग्रेस की सेहत के लिए ठीक नहीं कहा जा सकता। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में गुटबाजी व अनुशासनहीनता कोई नई बात नहीं है। कुछ दिनों पहले राहुल गांधी के रायपुर आगमन के दौरान सांसद मेक्लाउड ने भी मंच पर बैठने को लेकर हरिप्रसाद से विवाद किया था। गौरतलब है कि इसी महीने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और पार्टी संगठन के बीच की लड़ाई को सुलझाने के लिए प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने मोर्चा संभाला था। लेकिन लगता है कि बीके हरिप्रसाद की कवायद का कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया है।

त्योहारों के मौसम में आज रिजर्व बैंक दे सकता है आम लोगों को तोहफा

रिजर्व बैंक आज आम लोगों को ब्याज दरों में कटौती का तोहफा दे सकता है। हो सकता है कि लोगों की ईएमआई जल्द ही कम हो जाए।

गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ने आज होने वाली मौद्रिक नीति की समीक्षा से पहले इस बात के संकेत दिए हैं। महंगाई को लेकर रिजर्व बैंक कि चिंताएं अभी खत्म नहीं हुई हैं, लेकिन इसके बाद भी रिजर्व बैंक आर्थिक विकास की रफ्तार को बढ़ाने के लिए उनमें बदलाव कर सकता है।

मौद्रिक नीति की समीक्षा के लिए हुई पिछली बैठकों में भी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद की जाती रही, लेकिन रिजर्व बैंक ने महंगाई को काबू में करने के बात कहकर उनमें कोई कटौती नहीं की इसलिए आज देखना होगा कि त्योहारों के इस मौसम में रिजर्व बैंक आम आदमी को कोई तोहफा देगा या नहीं।